सूचना: pdfnextin.com एक स्वतंत्र जन-सहायता व शैक्षणिक पोर्टल है। यह हरियाणा सरकार, सरल पोर्टल या किसी सरकारी विभाग से संबद्ध नहीं है।
घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करवाने के लिए संपर्क करें
प्राइवेट साइबर कैफे फॉर्म फाइलिंग व पोर्टल प्रोसेसिंग शुल्क: मात्र ₹140
7015042768 पर संपर्क करें
Haryana Resident Common
(आम नागरिक एवं बच्चों के लिए)

हरियाणा के मूल निवासियों तथा उनके बच्चों के लिए सामान्य डोमिसाइल आवेदन गाइड। स्कूल एडमिशन, कॉलेज प्रवेश व राज्य सरकारी नौकरियों में मान्य।

PDF गाइड उपलब्ध है:
Download PDF
Wife (Married Women)
(विवाहित महिलाओं के लिए)

विवाह उपरांत पति के पते पर बनने वाला डोमिसाइल। सरकारी योजनाओं, राशन कार्ड, लाडली योजना व स्थानीय पते के प्रमाण हेतु अनिवार्य।

PDF गाइड उपलब्ध है:
Download PDF

नियम एवं पात्रता विवरण (Eligibility & Guidelines)

1. Haryana Resident Common (आम नागरिक)

यह गाइड आम हरियाणा निवासियों के लिए है। इसमें आप स्वयं अपने लिए या अपने अविवाहित बच्चों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Eligibility (पात्रता): आवेदक का हरियाणा में कम से कम 15 वर्ष से निरंतर निवास होना चाहिए अथवा माता-पिता हरियाणा के मूल निवासी होने चाहिए। इसके लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा का प्रतिबंध नहीं है।

This category covers general residents and children residing in Haryana for 15+ years or having permanent domicile parents.

2. Wife (For Married Women - विवाहित महिलाओं के लिए)

यह श्रेणी विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए है, जिनका विवाह हरियाणा के किसी निवासी से हुआ हो।

विशेष नियम: विवाह के बाद महिला का डोमिसाइल उसके ससुराल (पति के पते) से बनता है। इसके लिए महिला का नाम पति की परिवार पहचान पत्र (PPP Family ID) में जुड़ा होना तथा विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) संलग्न होना अनिवार्य है।

Specifically for married women residing with their spouse in Haryana. Requires husband's PPP and Marriage Registration.

आवश्यक दस्तावेजों की सूची (Required Documents)

  • परिवार पहचान पत्र (Family ID / PPP): डेटा ऑटो-फेचिंग हेतु सक्रिय आईडी।
  • आधार कार्ड: आवेदक तथा मुखिया का आधार कार्ड (OTP सत्यापन हेतु)।
  • निवास का प्रमाण: बिजली बिल, पानी का बिल, रजिस्ट्री/मकान का पट्टा या 15 वर्ष पुराना वोटर कार्ड।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र: हरियाणा के किसी स्कूल/कॉलेज से उत्तीर्ण 10वीं/12वीं का प्रमाण पत्र।
  • फोटो व हस्ताक्षर: सादे कागज पर किया गया स्पष्ट हस्ताक्षर।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. हरियाणा डोमिसाइल प्रमाण पत्र कितने समय के लिए मान्य (Valid) होता है?
हरियाणा सरकार द्वारा जारी डिजिटल निवास प्रमाण पत्र (Digital Resident Certificate) जीवन भर (Lifetime) के लिए मान्य होता है, बशर्ते आपने अपना स्थायी निवास स्थान किसी अन्य राज्य में न बदला हो।
2. आवेदन करने के कितने दिन बाद प्रमाण पत्र बन जाता है?
सरल पोर्टल पर आवेदन जमा करने तथा पटवारी/तहसीलदार सत्यापन के बाद सामान्यतः 5 से 10 कार्य दिवसों (Working Days) के भीतर डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
हरियाणा अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र देखें (जाति, आय, EWS) →