अनुसूचित जाति के किसानों हेतु ट्रैक्टर पर अनुदान योजना (वर्ष 2026–27)
Tractor Subsidy Scheme for Scheduled Caste Farmers (Year 2026–27) — 45 HP & Above Tractor Subsidy
मेरी फसल मेरा ब्यौरा (MFMB) पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति के किसान जिनके नाम कृषि भूमि है (PPP ID के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भूमि हो) से 45 HP एवं उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टरों पर ₹3.00 लाख प्रति इकाई अनुदान प्रदान करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
लाभार्थियों का चयन संबंधित उपायुक्त (DC) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा लॉटरी (ड्रा ऑफ लॉट्स) के माध्यम से किया जाएगा। ट्रैक्टर की खरीद एवं भौतिक सत्यापन के पश्चात सब्सिडी की राशि लाभार्थी के उस बैंक खाते में सीधे जमा की जाएगी जो 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत है।
*क्लिक करने पर कृषि विभाग हरियाणा का आधिकारिक agriharyana.gov.in/sctractor.aspx पोर्टल खुलेगा।
प्राइवेट साइबर कैफे ऑनलाइन आवेदन परामर्श शुल्क मात्र ₹50 (15/11/2026 से 15/12/2026 तक)
नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions)
- मूल निवासी व जाति: लाभार्थी हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए तथा अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
- MFMB व कृषि भूमि: लाभार्थी के पास कृषि भूमि का स्वामित्व होना चाहिए। भूमि परिवार पहचान पत्र (PPP/Family ID) के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पंजीकृत हो सकती है।
- पूर्व लाभ प्रतिबंध: लाभार्थी ने पिछले पाँच वर्षों के दौरान विभाग की किसी भी योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर पर अनुदान का लाभ न लिया हो।
- बिक्री प्रतिबंध: लाभार्थी ट्रैक्टर की खरीद तिथि से पाँच वर्षों तक ट्रैक्टर को बेच या हस्तांतरित नहीं कर सकेगा।
आवश्यक पात्रता एवं दस्तावेज
- पोर्टल पंजीकरण: मेरी फसल मेरा ब्यौरा (MFMB) पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य।
- परिवार पहचान पत्र (PPP): 8-अंकों की फैमिली आईडी जिसमें जाति व भूमि सत्यापित हो।
- बैंक खाता: MFMB पोर्टल पर पंजीकृत तथा आधार व DBT से सक्रिय बैंक खाता।
- ट्रैक्टर क्षमता: केवल 45 HP या उससे अधिक क्षमता के अधिकृत नए ट्रैक्टर की खरीद पर मान्य।
आवेदन, चयन एवं सब्सिडी प्रक्रिया
agriharyana.gov.in/sctractor.aspx पर जाकर अपनी फैमिली आईडी (PPP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करें।